Friday, May 28, 2021

अगर भारत ने बैन किया वॉट्सऐप तो इन 5 देशों की लिस्ट में हो जाएगा शामिल, यहां नहीं चलता है ये चैटिंग प्लेटफॉर्म

 अगर भारत ने बैन किया वॉट्सऐप तो इन 5 देशों की लिस्ट में हो जाएगा शामिल, यहां नहीं चलता है ये चैटिंग प्लेटफॉर्म


वॉट्सऐप ने सरकार के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें कहा गया था कि वह इस धारा को 25 मई से लागू होने से रोके.

नए आईटी नियमों को लेकर वॉट्सऐप और भारत सरकार के बीच लगातार घमासान देखने को मिल रहा है. वॉट्सऐप ने हाल ही में नए नियमों को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. वॉट्सऐप को सरकार ने जो आदेश दिया था उसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा था कि वो ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि वो उसकी पॉलिसी के खिलाफ है. सरकार ने पहले कहा था कि, गलत मैसेज भेजने वाले ओरिजिनल सेंडर को ट्रैक करने से फेक न्यूज पर लगाम लगाया जा सकता है.


वॉट्सऐप ने सरकार के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें कहा गया था कि वह इस धारा को 25 मई से लागू होने से रोके. बता दें कि ठीक यही दिन वॉट्सऐप के लिए भी सरकार के नियमों को मानने का आखिरी दिन था

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि केंद्र सरकार अपने नागरिकों की निजता के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना भी सरकार की जिम्मेदारी है. बता दें कि अगर वॉट्सऐप सरकार के नियमों को अगले 15 दिनों में नहीं मानता है तो वो अपना स्टेटस खो सकता है. हालांकि भारत में इसे बैन किया जाएगा या नहीं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है लेकिन आज हम आपके लिए 5 देश ऐसे लेकर आए हैं जहां वॉट्सऐप को बैन कर दिया गया है.


चीन

चीन ने साल 2017 में ही वॉट्सऐप को बैन कर दिया था और अब तक इसपर से बैन नहीं हटाया गया है. मैसेजिंग ऐप को इसलिए बैन किया गया था क्योंकि सरकार यहां कंटेंट पर कंट्रोल करना चाहती थी. और ये सबकुछ वॉट्सऐप के मजबूत एनक्रिप्शन कोड का नतीजा ता. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, वॉट्सऐप को चीन में इसलिए भी बैन किया गया जिससे वीचैट को प्रमोट किया जा सके.


उत्तर कोरिया

एक और देश जहां वॉट्सऐप को उसकी मजबूत एनक्रिप्शन पॉलिसी के चलते बैन कर दिया गया. किम जोंग की सरकार ने इस ऐप को साल 2018 में हमेशा के लिए बैन कर दिया. बता दें कि नॉर्थ कोरिया में इंटरनेट भी नहीं है. सिर्फ विदेशी और लोकल एलीट नागरिक ही वायरलेस इंटरनेट कनेक्शन चला पाते हैं.


UAE

UAE में वॉट्सऐप वीडियो कॉल और फेसटाइम की परमिशन नहीं है. यहां वॉट्सऐप की एनक्रिप्शन पॉलिसी का कोई चक्कर नहीं है. बैन को इसलिए लगाया गया है जिससे UAE को लोकल टेलीकम्युनिकेशन और देश के रेवेन्यू को बढ़ाया जा सके.


सीरिया

इस देश में भी वॉट्सऐप की एनक्रिप्शन पॉलिसी को बैन कर दिया गया है. सीरिया के सरकार ने कहा है कि, दुश्मन एंड टू एंड एनक्रिप्शन का इस्तेमाल कर साजिश कर सकता है.


ईरान

इस देश में हाल ही में सभी मैसेजिंग ऐप्स पर बैन लगा दिया जिमसें वॉट्सऐप, सिग्नल शामिल है. इन सभी पर प्राइवेसी पॉलिसी के चलते बैन लगाया गया. साल 2019 में ट्विटर और फेसबुक को भी ईरान ने बैन कर दिया था.

Thursday, May 27, 2021

MP Board 12th Exam: एमपी में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, जून के पहले सप्ताह में फैसला

 MP Board 12th Exam: एमपी में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट, जून के पहले सप्ताह में फैसला

MP Board 12th Exam : मध्य प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा पर फैसला जून के पहले सप्ताह में लिया जा सकता है. यह जानकारी एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है.

नई दिल्ली. एमपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. 12वीं की परीक्षा पर जून के पहले सप्ताह में फैसला हो सकता है. छात्रों को तैयारी का मौका देने के लिए परीक्षा की घोषणा शुरू होने से 20 दिन पहले की जाएगी. 15 दिनों के भीतर संपन्न होंगी. परीक्षाएं करानें और रिजल्ट घोषित करने में करीब 80 दिन लगेंगे. यह जानकारी मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है. परमार ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि परीक्षा हालात सामान्य होने पर ही आयोजित की जाएगी. स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिलहाल मध्य प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है. इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फिर परीक्षा पर कोई निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि संभवत परीक्षा आयोजित कराने पर चर्चा पांच जून के बाद हो.

एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य बोर्ड्स की परीक्षाओं का फैसला केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर छोड़ा है. एमपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा के प्रश्न पत्र पहले ही छप चुके हैं. लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण परीक्षा ही स्थगित करनी पड़ी.उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. सामान्य परिस्थितियां होने पर ही परीक्षा कराने के विकल्प पर विचार करेंगे. एमपी बोर्ड और शिक्षा विभाग जून के पहले सप्ताह में समीक्षा करेगा और हालात सामान्य रहे तो परीक्षा कराई जाएगी.

ऑनलाइन नहीं हो सकती परीक्षा 

शिक्षा मंत्री परमार ने ऑनलाइन परीक्षा कराने के सवाल पर कहा कि यह संभव नहीं है. उन्होंने इसके लिए संसाधनों की कमी का हवाला दिया. जबकि स्कूल खोलने पर कहा कि स्थिति सामान्य होने पर ही यह संभव होगा.

PM Kisan Yojana के तहत 30 जून से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगा 4,000 रुपये का डबल फायदा

 

PM Kisan Yojana के तहत 30 जून से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन, मिलेगा 4,000 रुपये का डबल फायदा

अगर कोई भी योग्य किसान 30 जून से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराता है, तो उसे एक साथ दो किस्तों का लाभ मिल सकता है.

नई दिल्ली: देश के किसानों के लिए यह सुनहरा मौका है. देश के किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए अभी तक 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा जा चुका है. 

हाल ही में इस योजना की आठवीं किस्त जारी की गई है. जिसके तहत 9.5 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये भेजे गए

नए किसान उठा सकते हैं योजना का लाभ



अगर आप किसान हैं और आप पीएम किसान योजना के लिए आवेदन की सभी जरूरी शर्तें पूरी करते हैं, तो अब आप घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. 



नए किसान जो इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, वे 30 जून से पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

किसानों को मिलेगा डबल फायदा



अगर कोई किसान 30 जून से पहले इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराता है, तो उसे इस योजना की दो किस्तों का लाभ मिल सकता है.

अगर कोई किसान जून में रजिस्ट्रेशन कराता है, तो उसे जुलाई में इस योजना की पहली किस्त के रूप में 2,000 रुपये मिल जाएंगे. 

पीएम किसान योजना के तहत अप्रैल से जुलाई के बीच आठवीं किस्त जारी कर दी गई है. इसके बाद अगस्त में इस योजना की नौवीं किस्त जारी कर दी जाएगी.

इस लिहाज से 30 जून से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसान को जुलाई में पहली किस्त और अगस्त में दूसरी किस्त दे दी जाएगी. 



इस तरह किसान को योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराते ही 4,000 रुपये का लाभ होगा. 



किन किसानों को मिलेगा फायदा



इस योजना की शुरुआत के समय सिर्फ छोटी जोत वाले किसानों को ही लाभ के दायरे में रखा गया था. बाद में इस योजना में संशोधन किया गया, जिसके बाद अब देश का कोई भी किसान इस योजना का लाभ उठा सकता है. 



इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसान को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है. यह राशि किसानों के खाते में हर चार माह के अंतराल पर 2,000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है.



डाउनलोड करने के पहले जरूर जानें PUBG Mobile और BattleGrounds Mobile India में क्या होगा डिफरेंस

डाउनलोड करने के पहले जरूर जानें PUBG Mobile और BattleGrounds Mobile India में क्या होगा डिफरेंस


 PUBG Mobile का इंतजार BattleGrounds Mobile India गेम के रूप में बेहद जल्द खत्म होने वाला है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया पबजी मोबाइल का ही नया संस्करण है जो इंडियन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह गेम सिर्फ भारत में ही लॉन्च होगा और यहीं के प्लेयर इस मोबाइल गेम को खेल पाएंगे। PUBG Mobile के क्रेज के दौरान पूरे देश से कई तरह की अप्रिय घटनाएं सामने आई थी जिसके बाद इस गेम को आलोचना का शिकार होना पड़ा था। लेकिन BattleGrounds Mobile India के साथ गेम निर्माता नहीं चाहते कि ऐसा कुछ फिर से दोहराया जाएगा। इसीलिए बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को नए सिरे और नए नियमों के साथ बनाया गया है जो पबजी मोबाइल से काफी अलग है। हमने आगे 5 ऐसे ही प्वाइंट्स बताए हैं जिन्हें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को फोन में डाउनलोड करने के पहले जरूर जानना चाहिए कि PUBG Mobile और BattleGrounds Mobile India में क्या फर्क होगा।

वायलेंस होगी कम

BattleGrounds Mobile India में इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि ज्यादा खूनखराबा न दिखाया जाए। इस गेम में वायलेंस सीन्स को काफी लिमिटेड रखा जाएगा। सुनने में आ रहा है कि गेम के किलिंग के वक्त ब्लड स्प्लैश यानी खून की छीटों का रंग भी लाल नहीं बल्कि हरा दिखाया जाएगा। डेथ शॉट विजुअल ज्यादा क्लियर नहीं होंगे और ऐसे सीन्स पर ग्राफिक्स भी बलर कर दिए जाएंगे।

पैसा खर्च करने की होगी लिमिट

गेम खेलने की लत ने खानापीना छुड़ाने के साथ ही कई लोगों को अपना ऐसा शिकार बना लिया था कि बच्चों ने चोरी-छिपे अपने माता-पिता का बहुत सारा पैसा PUBG Mobile में बर्बाद कर दिया था। लेकिन बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में गेम में पैखा खर्च करने की भी लिमिट रखी गई है। कोई भी प्लेयर एक दिन में अधिकतम 7,000 रुपये ही इस गेम में खर्च कर सकता है और गेम आईटम अपग्रेड कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं पैसा खर्च करने के लिए घर के किसी बड़े का फोन नंबर भी वेरिफाई करवाना होगा।

खेलने का टाईम होगा सीमित

PUBG Mobile के दौरान अभिभावकों की शिकायत थी कि उनका बच्चा सारा दिन मोबाइल में लगा रहता है और पबजी खेलता रहता है। ऐसा करने के कई युवाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई बच्चों ने तो गेेम की लत के चलते सही वक्त पर खाना भी छोड़ दिया था। लेकिन BattleGrounds Mobile India के साथ ऐसा न हो, इस बात का खास ध्यान रखा गया है। इस गेम में 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे एक दिन में अधिकतम 3 घंटे ही यह मोबाइल गेम खेल पाएंगे।

नंगा नहीं होगा प्लेयर

पबजी मोबाइल में प्लेयर यानी कैरेक्टर को स्कीन या ड्रैसेज़ गेम में ही मिलती थी। इन ड्रैसेज़ के बिना प्लेयर बिना कपड़ों के ही रहता था। PUBG Mobile के खिलाफ यह भी एक बड़ी शिकायत थी कि मेल और फिमेल प्लेयर कैरेक्टर नंगे होते थे। लेकिन BattleGrounds Mobile India में ऐसा नहीं होगा। प्लेयर गेम की शुरूआत से ही कपड़े पहने नज़र आएगा और उसे नंगा नहीं किया जा सकेगा।

इंडियन सर्वर का होगा यूज़

PUBG Mobile गेम भारत सरकार को इसलिए अखरने लगा था क्योंकि इस गेम का मुख्य सर्वर चीन में स्थित था और भारतीय गेमर्स तथा प्लेयर्स की इंर्फोमेशन व डाटा वहीं चीन में मौजूद सर्वर में सेव होता था। इंडियन गर्वमेंट को यह देश की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक लगा था और इसलिए पबजी मोबाइल को भारत में बैन का सामना करना पड़ा था। लेकिन BattleGrounds Mobile India गेम का मुख्य सर्वर भारत में ही बनाया गया है और देश के नागरिकों को डाटा अपने देश में ही सेव होगा।

Apne twitter account par blue tick kaise lagaye ?

 

Twitter: शुरू हो गया है Blue Tick Verification, जानिए Verified Account लेने का Process

Twitter ने इसके लिए एक पोर्टल बनाया है जहां यूजर को अपने कुछ डॉक्यूमेंट्स और निजी जानकारियां सबमिट करनी होती हैं. अगर आप भी ट्विटर की बताई गई 6 कैटेगरी में आते हैं, तो आप ब्लू टिक (Blue Tick) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर हर कोई एक वेरिफाइड अकाउंट (Verified Account) चाहता है. पिछले कई सालों से यूजर्स के लिए Blue Tick Verification बंद था. लेकिन अब आपको इसके लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है. Twitter ने Blue Tick Verification प्रोसेस शुरू कर दिया है. जानिए कैसे मिलेगा वेरिफाइड अकाउंट.

शुरू हुआ प्रोसेस (Process started)

जैसे की पहले ही घोषणा हो चुकी है, Twitter ने आज से Blue Tick Verification का प्रोसेस शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज (शुक्रवार) ट्विटर ने ट्वीट के जरिए सभी वेरिफाइड अकाउंट होल्डर्स से कहा है कि अपना स्टेट्स चेक करें. जो Twitter Account एक्टिव नहीं होंगे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा.

किन यूजर्स का अकाउंट होगा वेरिफाइड? ( Users will have their account verified?)
Twitter के मुताबिक, किसी भी अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए उस अकाउंट का ऐक्टिव होना जरूरी है. साथ ही साथ वह अकाउंट जिस यूजर का है, वह एक चर्चित (notable) चेहरा होना चाहिए. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने इसके लिए कुल 6 तरह की कैटेगरी बनाई है. 

सरकार (राज्य या केन्द्र) 
कंपनी, ब्रांड्स और बिना लाभ कमाने वाले संस्थान (non-profit Organisation)
न्यूज संस्थान और पत्रकार
एंटरटेनमेंट या मनोरंजन जगत के चेहरे
स्पोर्ट्स और esports के चेहरे

https://twitter.com/TwitterSupport/status/1339648350988230662?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1339648350988230662%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.zeebiz.com%2Fhindi%2Fworld%2Ftwitter-blue-tick-verification-started-know-the-process-of-taking-verified-account-42120

ऐक्टिविस्ट, ऑर्गनाइजर्स और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति

Twitter ने बताया कि उसे इनके अलावा कई और अकाउंट्स को इसमें शामिल करने का सुझाव मिला है. इन अकाउंट्स में शिक्षा के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोग, साइंटिस्ट्स और धार्मिक गुरु आदि शामिल हैं. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म इन कैटेगरी को साल के अंत तक शामिल कर सकता है. फिलहाल ये सभी ऐक्टिविस्ट और दूसरे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हैं.

इन अकाउंट्स का वेरिफाइड स्टेटस होगा खत्म (The verified status of these accounts will end)
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने यह भी बताया कि कई वेरिफाइड अकाउंट्स जो अब इसके लिए योग्य नहीं हैं, उनके वेरिफाइड स्टेटस को हटाया जाएगा. जैसे वे यूजर जो पहले किसी सरकार का हिस्सा रहे हैं, मगर अब वे सरकार से संबंध नहीं रखते हैं, उनका ब्लू टिक वेरिफिकेशन हटाया जा सकता है. साथ ही चर्चित लोग जो अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनके अकाउंट्स से भी अब ब्लू टिक वेरिफिकेशन हटा सकता है. बता दें कि नवंबर 2017 में ट्विटर ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन प्रोसेस को बंद कर दिया था, जिसे अब फिर से शुरू किया गया है.

कैसे करें अप्लाई? (How to apply?)
Twitter ने इसके लिए एक पोर्टल बनाया है जहां यूजर को अपने कुछ डॉक्यूमेंट्स और निजी जानकारियां सबमिट करनी होती हैं. अगर आप भी ट्विटर की ऊपर बताई गई 6 कैटेगरी में आते हैं, तो आप ब्लू टिक के लिए आवेदन कर सकते हैं. नीचे जानें इसका तरीका:

अपने अकाउंट में लॉग-इन करें. इसके बाद आपको अपने अकाउंट सेटिंग्स में जाकर रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन (Request Verification) के लिए अप्लाई करना होगा.
जैसे ही आप वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई के लिए क्लिक या टैप करेंगे, यह एक नए पेज पर रिडायरेक्ट करेगा, जहां जाकर आप अपनी जानकारियां सबमिट कर सकते हैं.

अगर Twitter आपकी सबमिट की गई जानकारी से संतुष्ट हो जाएगा, तो आपको ब्लू टिक वेरिफिकेशन (Blue Tick Verification) का Badge मिल जाएगा.                

Stay Motivated Achieve Success

  Motivation is the key to success in any endeavor. Whether you're trying to achieve a personal goal or reach a professional milestone, ...